हरदोई जनपद के बिलग्राम में मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने विभिन्न गांवों में चौपाल लगाई। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को प्रदेश सरकार के जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर और महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति पूरे प्रदेशभर में संचालित हो रहा है। इसके तहत बेहटा बुजुर्ग गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया गया, जिसमें महिला कांस्टेबल अनुराधा चौधरी ने महिलाओं को यूपी-112, हेल्पलाइन नंबर-1090 ,1076 आदि की जानकारी दी गई।
इसमें महिलाओं को बताया गया कि प्रदेश सरकार ने उनके हितों की काफी योजनाओं को संचालित किया हुआ है। घटना घटित होने पर किस तरीके से पुलिस की मदद लें। इस दौरान चौपाल पर महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया। जिसके बाद उनके समाधान के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
इसके साथ ही कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने महिला कांस्टेबल तनु के साथ महिला सशक्तिकरण के प्रति विशेष जोर देते हुए कहा की महिलाए संयम न खोए और पर स्थित पड़ने पर डटकर मुकाबला करें। इस मौके पर कई महिलाएं मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.