बिलग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने रक्तदान समारोह का आयोजन सीएचसी पर किया और एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया।
बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही कई लोगों ने रक्तदान भी किया। वही विधायक ने उनके चित्र पर तिलक लगाकर केक कांटा।
आयोजन में यह लोग रहे सम्मिलित
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह मुन्ना, मण्डल अध्यक्ष रवि सिंह, आयोजक दीपा विश्वास, अमित विश्वास, राजन मिश्रा, नीरज सिंह बेहटा, जतिन पटेल, गोविंद द्विवेदी, दिव्यांशु शुक्ला, मयंक शुक्ला, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
इसके साथ ही मल्लावां कस्बा बिलग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और उनके लंबी उम्र की कामनाएं की। जिसमें मल्लावा भाजपा कार्यकर्ता अतुल कुमार, रंजन, नीरज सिंह, रत्नेश सिंह, सुधीर मिश्रा सहित कई लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.