हरदोई की बेटी ने जनपद का मान बढ़ाया है। कोविड-19 के दौरान जनता के लिए बेहतरीन काम करने को लेकर लखनऊ में सम्मानित किया गया। शहर निवासी चेतना शुक्ला तिवारी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्य समारोह उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ में आयोजित किया गया।
चेतना शुक्ला को यह अवार्ड कोविड काल में सहयोग और महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। युवा कल्याण विभाग द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदान किया गया। इसमें 50 हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी गई। राज्यपाल ने अंग वस्त्र पहनाकर और मुख्यमंत्री ने ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान देकर चेतना को सम्मानित किया।
चेतना ने अपने निजी खर्चे पर काेरोना काल में जनता के लिए सेवा कार्य किया। महिला सशक्तिकरण में योगदान समय समय पर दिया। चेतना के सम्मानित होने से जिले का गौरव बढ़ने के साथ ही उनके सहयोगियों में उत्साह है। लोग उनके घरों पर लोग पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। चेतना शुक्ला ने कहा कि उन्हें यह सम्मान मिलने पर बेहद गर्व है, लेकिन उन्होंने कोरोना काल के दौरान जो भी किया, वह अपना एक नागरिक की जिम्मेदारी को समझते हुए किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.