हरदोई में 3 बार के विधायक और एक बार के एमएलसी रहे लालन शर्मा का गांधी जयंती पर देहांत हो गया। जिले के लोगों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी है। फिर रविवार को मेंहदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह कांग्रेस के एक कद्दावर नेता थे। इंदिरा गांधी से उनके अच्छे रिश्ते थे।
गंगा घाट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
जिले के माधौगंज मल्लावां विधानसभा से 3 बार के विधायक और एक बार एमएलसी रहने वाले लालन शर्मा का 2 अक्टूबर को निधन हो गया। जिसके बाद रविवार को मेंहदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले गंगा घाट पर पूर्व विधायक को गार्ड आफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।
परिवार के अन्य लोग भी राजनीति में हा सक्रिय
पूर्व विधायक के भाई धर्मज्ञ मिश्रा विधायक रहे हैं। वर्तमान में उनका बेटा सुख सागर मिश्रा नगर पालिका हरदोई का चेयरमैन है। जबकि भतीजा अनुराग मिश्रा माधौगंज नगर पालिका के चेयरमैन हैं। वह एक ही धोती पहनते थे और उसी में से आधी धोती को ओढ़ते थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.