कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कोतवाली सदर पर धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जो विपक्ष में आम जनमानस की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक बुलंद कर रहे हैं। जनहित की लड़ाई लड़ रहे हों। आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की भाजपा सरकार की मंशा दिखाई देती है। सत्ता दल विपक्ष की आवाज को दबाना ही नहीं बंद कर देना चाहता है। बाबा साहब के संविधान को खत्म करना और लोकतंत्र की हत्या करने का यह सीधा उदाहरण है।
पूरी कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। इस दौरान शहर अध्यक्ष विनोद कर्दम, अनुज संत, योगेश कुमार ओके, श्रीमती कृष्णा गुप्ता, रामजी लाल सुमन आदि तमाम कांग्रेसी शामिल हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.