हाथरस के कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बरसे के निकट एक कैंटर ने ई- रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में चोट आई है। जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। हादसे में सभी घायल एक ही गांव के हैं। वे हाथरस से वापस अपने गांव नगला सरताल जा रहे थे।
ई रिक्शा से वापस लौट रहे थे लोग
गौरतलब है कि अलीगढ़ जिले के कोतवाली विजयगढ़ क्षेत्र के गांव नगला सारतर निवासी अमर पुत्र कुंवरपाल उम्र 55 वर्ष,नन्दकिशोर पुत्र भूदेव सिंह उम्र 48 वर्ष, विजय पुत्र महावीर व शारदा पत्नी अमर सिंह, मीना पत्नी विजय सिंह व विमलेश पत्नी नितिन कुमार घायल हो गए। ये सभी अपने गांव वापस जा रहे थे।
पेड़ से टकरा गया कैंटर
तभी रास्ते में गांव बरसे के निकट एक पशुओं से भरे कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे में विजय कुमार के दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.