हाथरस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर जताया आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हाथरस2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हाथरस शहर के तालाब चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने ज्ञापन से पहले धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जमकर धरना प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन और ज्ञापन की जानकारी होने पर मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंचा था।

हाथरस में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन।
हाथरस में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन।

कांग्रेसियों का प्रदर्शन
राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर दिए जाने को लेकर देश भर में कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते हाथरस में कुछ दिनों पूर्व कांग्रेसियों द्वारा सदर कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। उसके बाद हाथरस से दर्जनों कांग्रेसी प्रदर्शन में भी शामिल हुए।