हाथरस महोत्सव में पहुंची पद्मश्री गुलाबो सपेरा:पहुंचते ही मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, गुलाबों ने दी कई शानदार नृत्यों की प्रस्तुति

हाथरस2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हाथरस में चल रहे हाथरस महोत्सव में शनिवार की रात पद्मश्री गुलाबो सपेरा के पहुंचते ही मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गुलाबों ने इस दौरान कई शानदार नृत्यों की प्रस्तुति दी। हाथरस महोत्सव के तहत हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें गुलाबो सपेरा ने अपने राजस्थानी शैली में किए गए नृत्यों से शमा बांध दिया।

इसमें कालबेलिया नृत्य पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। इसमें राजस्थानी लोक संगीत व नृत्य की अद्भुत छटा देखने को मिली। वर्ष 2016 में कला और संस्कृति के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी बेटी राखी सपेरा भी उनकी कला को आगे ले जा रही हैं।

डीएम ने प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
मंच पर गुलाबो सपेरा के साथ उनकी पौत्री भी अपनी कला से लोगों को अपनी ओर खींच रही थी। उसके बाद मंच से उन्होंने अपने जीवन की कहानी को लोगों के बीच साझा किया। बाद में डीएम अर्चना वर्मा ने सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शनिवार की रात को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित गीताजंलि शर्मा ने अपनी टीम के साथ मंच पर प्रस्तुति दी। गीतार्जलि की टीम ने समां बांध दिया।

पद्मश्री गुलाबो सपेरा।
पद्मश्री गुलाबो सपेरा।

हाथरस महोत्सव कार्यक्रम में लिय़ा भाग
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मेरी मां ने मुझे बचाया, मैंने मेरी बेटी को पढ़ाया। मेरे पांच बच्चे हैं मैने सभी को पढ़ाया। यह कहना है कि राजस्थान की मशहूर लोग नृत्यंगाना पद्मश्री गुलाबो सपेरा कहा। गुलाबो सपेरा शनिवार रात को हाथरस महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने से पूर्व अलीगढ़ रोड स्थित एक रिसॉर्ट में पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थी।

बेटियों के लिए पुष्कर में बना रही हूं स्कूल
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़ सकें, इसके लिए वह पुष्कर में स्कूल बना रही हूं। जिसमें डांस सिखाने के साथ पढ़ाई कराई जाती है। बच्चों को सांप पकड़ना और सांप का जहर निकालना भी सिखाया जाएगा। नृत्यंगाना पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह बेटिया बुजुर्गों व महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

मोदी सरकार का दिया धन्यवाद
उन्होंने कहा कि देश मजबूत बने और आगे बढ़ता रहेगा। सरकार द्वारा कला व कलाकार को बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। हमें पद्मश्री देकर देकर सम्मानित किया जो इससे बड़ी क्या चीज दे सकते हैं। मोदी जी की देख-रेख में कार्यक्रम हो रहे हैं। हर छोटे-बड़े कलाकारों को मौका मिल रहा है। लड़कियों को आज जो सब साधन चाहिए वह मिल रहे हैं। मोदी सरकार का धन्यवाद जो हमे पैरों पर खड़ा किया। सरकार सब के लिए अच्छा काम कर रही है।