हाथरस जिले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियां की जा रहीं हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय का कहना है कि स्वस्थ जीवन के लिए उचित पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। शरीर की आहार संबंधी आवश्यकताओं के तहत पोषक तत्वों की प्राप्ति के लिए अच्छा पोषण या उचित आहार सेवन महत्वपूर्ण है। नियमित शारीरिक गतिविधियों के साथ पर्याप्त, उचित एवं संतुलित आहार अच्छे स्वास्थ्य का आधार है।
डीपीओ ने बताया कि खराब पोषण से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। रोग के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है। शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है। पोषण माह के तहत विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी जा रहीं है। पोषण वाटिका भी लगाई जा रहीं हैं। आंगनबाड़ी केंद्र से पोषाहार मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा इम्यून सिस्टम अच्छा रहे। इसके लिए योग और एक्सरसाइज भी कराई जा रही है। उसके फायदे बताए जा रहे हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मोटे अनाज पोषण के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। मोटे अनाज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो भूख को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा मोटा अनाज शरीर के विभिन्न भागों के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स का स्रोत भी होते हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.