हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार को महिला ने अपने देवर की गला दबाकर हत्या कर दी। देर रात को महिला खुद को सरेंडर करने के लिए कोतवाली सदर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला कोतवाली सदर के मोहल्ला नवीपुर का है। यहां की रहने वाली सुशीला देवी पवन कुमार की पत्नी है। गुरुवार की दोपहर सुशीला ने घर पर ममेरे देवर भूपेंद्र बेटे जय प्रकाश का दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक सिकन्दरपुर थाना मार्ट जनपद मथुरा का निवासी था। हत्या करने के बाद महिला लगभग 8 घंटे तक शव के साथ रही। इसके बाद कोतवाली सरेंडर करने पहुंच गई।
हत्या करने के बाद महिला पहुंची थाने
रात करीब दस बजे महिला कोतवाली सदर पहुंची। पुलिस को बताया कि उसने अपने रिश्ते के देवर की हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर महिला को लेकर उसके घर पहुंच गए। वहां से भूपेंद्र के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
महिला के तीन बच्चे घर से गायब हैं
बताया जाता है कि महिला का मायका शहर से सटे गांव नेहरोई ही में ही है। महिला के 3 बच्चे हैं। तीनों ही बच्चे घर से गायब हैं। महिला का पति कहीं बाहर नौकरी करता है। देवर महिला को काफी समय से परेशान कर रहा था। इससे परेशान आकर महिला ने उसकी हत्या कर दी। सुरेंद्र सिंह सीओ सिटी ने बताया कि महिला ने अपने रिश्ते के देवर की हत्या की बात कबूल की है। फिलहाल आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जांच की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.