हाथरस में 1090 का वाहन रवाना:SP बोले- महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ही उद्देश्य है

हाथरस3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हाथरस में मिशन शक्ति अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन से 1090 के वाहन को रवाना किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पांडे ने सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के प्रचार प्रसार के लिए हाथरस रिजर्व पुलिस लाइन से महिला सुरक्षा वुमन पावर लाइन 1090 के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह वाहन पूरे जनपद में महिला सुरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक करेगा।

इस वाहन के जरिए महिला अधिकारों के बारे में भी बताया जाएगा।
इस वाहन के जरिए महिला अधिकारों के बारे में भी बताया जाएगा।

महिला अधिकारों के बारे में भी बताया जाएगा
वहीं, महिलाओं को उनके अधिकारों की भी जानकारी देगा। एसपी देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार की महिलाओं के प्रति सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करने वाली योजना मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आज हाथरस शहर में जगह जगह महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

महिला अपने अधिकारों को जाने, और अपराधों पर भी अंकुश लग सके। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के साथ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी रुचि गुप्ता के साथ साथ स्कूली छात्राएं भी मौजूद रही।