हाथरस में सावधान रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर पहुंचे थे। एक गांव में जाते उन्हें पर सड़क पर जलभराव मिला। सड़क नाले के रूप में तब्दील हो गई थी। जिससे किसी तरह से ग्रामीण वहां से गुजरते थे। सड़क को देख कर प्रमुख सचिव का पारा चढ़ गया। उन्होंने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
गाड़ी से उतरकर ग्रामीणों से बात की
उन्होंने गाड़ी से उतर कर नाला बनी सड़क का मुआयना किया और ग्रामीणों से बात कर मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा सरकार पर हमला कर दिया। अरविंद राजभर ने सड़क पर भरे पानी की ओर इशारा करते हुए इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तैयार की जा रही विकास की गंगा बताया। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को आगाह किया कि वो इसकी वीडियो बना कर ले जा रहे है, 9 तारीख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर इसकी चर्चा करेंगे। इस नाला बनी सड़क की अपडेट हर रोज लेते रहेंगें। जब तक ये ठीक नही हो जाता वो चुप नही बैठेंगे।
जिला प्रशासन ने जल्द बनवाने का दिया आश्वासन
जिला प्रशासन इसे जल्द जल्द ठीक करा दे । इस पानी के कारण पूरे गांव में बीमारी फैल रही है, वही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की ओर भी इशारा किया और बोले कि न उसमे दवा है न डॉक्टर इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र कब आगे गंदा पानी भरा है। ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर ने सावधान रैली को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं अरविंद राजभर ने बताया की सारी पार्टियां सरकार में रही है चाहे वो बसपा हो सपा हो या भाजपा किसी पर भरोसा करने की जरूरत नही है, सभी धोका देने का काम करती है।
भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे तमाम कामों की पोल खोली तो पूर्व में सत्ता में रही सपा और बसपा के कामों में भी कमियों का भी गुणगान किया। निकाये चुनाव में खुद के दम पर समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत व नगर निगम चुनाव लड़ते हुए चुनाव जीतने का भी दावा किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.