हाथरस में देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी:धार्मिक पुस्तकों व तस्वीरों को फेंकने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हाथरस2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
जांच-पड़ताल को मौके पर पहुंची पुलिस। - Dainik Bhaskar
जांच-पड़ताल को मौके पर पहुंची पुलिस।

हाथरस जिले के कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव धर्मपुर नगरिया पट्टी देवरी में देवी-देवताओं के लिए अश्लील टिप्पणी कर धार्मिक पुस्तकों व तस्वीरों को फेंकने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में कस्बे के एक युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अंकुर शर्मा निवासी मोहल्ला किशन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मार्च को सुबह नौ बजे उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा। जिसमें मां काली का दरबार सजा हुआ है। कुछ धार्मिक पुस्तकें व देवी-देवताओं की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। आरोपी युवक देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करते हुए धार्मिक पुस्तकों व तस्वीरों को जमीन पर फेंक रहा है।

देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी के बाद फेंकते हुए पर्चा।
देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी के बाद फेंकते हुए पर्चा।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर शीलेंद्र निवासी धर्मपुर नगरिया पट्टी देवरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में थाना कोतवाली हसायन प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।