जालौन में शनिवार को सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों से आए दो किशोर और एक युवक यमुना नदी में डूब गए थे। 24 घंटे बीत जाने के बाद एक युवक का शव बरामद हो गया है। दो किशोरों का अभी भी कुछ पता नहीं चल सका है। लोगों का पता न चलने पर जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को मदद के लिए बुलाया है। जिससे डूबे हुए दोनों किशोरों को खोजा जा सके।
तेज बहाव में डूब गए किशोर
एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और डूबे हुए लोगों की तलाश में जुट गई। शनिवार को सरसई गांव के रहने वाले 15 साल के छोटू और मनोज सरौनी के पास बने यमुना पुल पर यमुना नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। जब दोनों नदी में नहाने के लिए उतरे तो उसी दौरान नहाते समय दोनों किशोर नदी के तेज बहाव के कारण दोनों संतुलन खो बैठे और डूब गए थे।
लोगों ने किया था बचाने का प्रसास
दूसरा हादसा कोड़ा किर्राही में हुआ था। यहां अभेदेपुर के रहने वाले रमेश (36 साल) यमुना नदी में डूब गए थे। तीनों लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग उन्हें बचा नहीं सके। स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों को भी यमुना नदी में खोजने के लिये लगाया था।
15 लोगों की टीम कर रही तलाश
जिसके बाद जिला प्रशासन ने आगरा से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। एनडीआरएफ की 15 सदस्यी टीम जालौन के सिरसा कलार के कोड़ा किर्राही और पाल सरैनी पहुंची। उन्होंने यमुना में जाल डालते हुए डूबे हुए दो लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एनडीआरएफ की टीम ने यमुना नदी में डूबे हुए दो लोगों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.