जालौन में बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा की जनसभा थी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पहुंचना था। हालांकि, खराब मौसम के चलते वह नहीं पहुंचे। वहां कुछ गुस्साए लोगों ने माधौगढ़ विधायक चोर है के नारे लगाए है। उन लोगों का कहना था कि विधायक ने उनके क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। जब भी कोई मांग उठाई गी तो आश्वासन से ज्यादा कुछ नहीं मिला है।
विधायक ने संबोधन के वक्त लगे नारे
जिले में स्वतंत्र देव सिंह के न पहुंचने से भाजपा समर्थक पहले ही मायूस थे। तभी मंच पर माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन किसानों को संबोधित करने लगे। उन्हें देखकर कुछ लोग वहां भड़क गए और विधायक चोर है के नारे लगाने शुरू कर दिए।
टिकट न मिलने से नाराज है विरोधी
वहां कुछ लोगों का यह भी कहना है कि एमएलए मूलचंद निरंजन भाजपा के प्रस्तावित विधानसभा प्रत्याशी हैं। इससे उनके विरोधी काफी नाराज हैं। क्योंकि उन्हें टिकट मिलने की संभावनाओं पर पानी फिर गया है। इसीलिए उन्होंने विधायक का विरोध करने के लिए अपने समर्थकों से यह कृत्य करवाया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.