मोंठ। शनिवार दोपहर बाइक से उछलकर गिरी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया 40 बर्षीय सोनू पत्नी उमाशंकर निवासी खिरियाघाट अपने रिश्तेदार के घर ग्राम भरोसा अपने पुत्र के साथ जा रही थी। जैसे ही वह भरोसा ओवर ब्रिज के पास पहुंचीं। किसी गड्ढे में पहिया गिरने से बाइक से उछलकर सड़क के किनारे गिर पड़ीं। महिला के पुत्र ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर पाते हुए झांसी के लिए रेफर कर दिया है।
वही आपको बता दें कि लगातार आपको भरोसा ओवर ब्रिज पर आए दिन बाइक से गिरकर या उछलकर या जोरदार भिड़ंत की घटनाएं आती रहती हैं। क्योंकि भरोसा ओवर ब्रिज पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं इसके चलते यह सब हादसे होते हैं जिस पर अभी कार्य चल रहा है लेकिन कुछ गड्ढे लंबे होने के कारण बाइक असंतुलित होकर व्यक्ति गिर जाते हैं इसी के कारण यह हादसा हुआ है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.