पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में ग्रेजुएशन की एक छात्रा ने शनिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें गांव की दो महिलाओं से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। इस मामले में मृतका के पिता का आरोप है कि पड़ोस की दो महिलाओं ने उसे धोखे से खेत ले जाकर एक युवक से दुष्कर्म कराया। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया। इससे आहत होकर बेटी ने फांसी लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जबरन एक युवक ने किया गंदा काम
थाना मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती BA प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसका पिता हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी करता है। गांव में उसके दो बेटे व बेटी रहती थी। बेटी के मौत की खबर पाकर वह रविवार को गांव पहुंचा। पिता ने बताया कि गांव की दो महिलाएं दो दिन पूर्व बेटी को खेत ले गई थीं। जहां दो युवक पहले से मौजूद थे। एक युवक ने जबरन बेटी के साथ गलत काम किया और दूसरे युवक ने वीडियो बना लिया। इसके बाद महिलाओं ने बदनाम करने के लिए गांव में बेटी के बारे में अफवाह उड़ा दी।
आरोपित महिला ने खाया जहर
इससे परेशान होकर बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, एक आरोपित महिला ने रविवार की दोपहर में जहर खा लिया। जिसके चलते उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। महिला ने बताया कि लड़की की मौत के लिए गांव वाले उसे जिम्मेदार बता रहे हैं। जबकि लड़की मंगलवार को उसे अपने साथ खेत पर ले गई थी और उसके बाद वहां तीन लड़कों के साथ चली गई थी। जहां पर एक लड़के के साथ उसे एक अन्य महिला ने देख लिया था और उसने ही गांव में यह बात फैलाई थी। इधर थानाध्यक्ष मड़ावरा कृष्णवीर सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.