पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
50 से अधिक बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोपी JE (जूनियर इंजीनियर) रामभवन की शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले जेल में 20 नवंबर को RT-PCR की जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया था। CBI ने चित्रकूट जिला अस्पताल में जांच कराया। इसके बाद दोपहर दो बजे के करीब JE को उसके घर लेकर CBI पहुंची। जहां उसकी पत्नी भी मौजूद थी। करीब तीन घंटे की पूछताछ के दौरान CBI ने घर से अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। इस दौरान मकान मालिक सुदामा प्रसाद से भी पूछताछ हुई। मकान मालिक आरोपी इंजीनियर का रिश्ते में जीजा लगता है। वह स्वास्थ्य कर्मी है।
12 पीड़ित बच्चों से भी CBI ने की पूछताछ
CBI ने आज चित्रकूट के 12 पीड़ित बच्चों को उनके घर से गेस्ट हाउस लाकर पूछताछ की। कुछ बच्चों से अभी भी पूछताछ चल रही है। इन बच्चों को CBI ने बुधवार रात ही अपनी सुपुर्दगी में लिया था। सूत्रों की मानें तो आरोपी और बच्चों का आमना सामना भी कराया गया है। बता दें कि CBI ने उसे बांदा जेल से गुरुवार को रिमांड पर लिया है। बुधवार को बांदा के स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) ADJ-5 मोहम्मद रिजवान ने 30 नवंबर की शाम चार बजे तक के लिए रिमांड मंजूर की है।
आरोपी जूनियर इंजीनियर सिंचाई विभाग में कार्यरत है। 16 नवंबर को CBI ने चित्रकूट स्थित उसके आवास से उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। उस पर 10 साल में 50 से अधिक बच्चों के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। 18 नवंबर को CBI ने बांदा कोर्ट में 5 दिन की रिमांड अर्जी दाखिल की थी। जिस पर बुधवार को बांदा कोर्ट ने सशर्त रिमांड मंजूर की है। CBI आरोपी के विदेशी नेटवर्क को खंगालना चाहती है।
सबसे अधिक चित्रकूट के बच्चों को बनाया अपना शिकार
आरोपी इंजीनियर जिन 50 से अधिक बच्चों को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया है, उनमें 30 बच्चे चित्रकूट जिले से और 25 बच्चे बांदा जिले से हैं। आरोपी ज्यादातर रिश्तेदार और परिवार के बच्चों का यौन शोषण करता था। JE की शादी 2007 में हुई थी, अभी तक कोई बच्चा नहीं हुआ है। वह 2013 में अपने भाई के लड़के को अपने साथ लेकर आया था और SDM कॉलोनी पर किराए के मकान में रहता था।
इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का लालच देता था
CBI की पूछताछ में आरोपी रामभवन ने बताया कि वह 5 से 16 साल के बच्चों को शिकार बनाता था। उन्हें जाल में फंसाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लालच देता था। आरोपी के ईमेल की जांच से पता चला है कि आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए देश-विदेश के कई गिरोह के संपर्क में था। आरोपी सोशल मीडिया पर भी यह सामाग्री शेयर करता था। पीड़ित परिवारों को तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहा था।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.