झांसी में लगातार हो रही हल्की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से रहत मिली है। तापमान में 8 से 10 डिग्री की गिरावट आई है। भरारी मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि शहर में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश के आसार बताए हैं। जिले में हल्की बारिश और बदली छाई रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को दिनभर में 10 मिलीमीटर बरसात हुई। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
अगले 6 दिन मौसम रहेगा सुहाना
शुक्रवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। मंडल में कहीं-कहीं तेज बारिश की भी संभावना है। पिछले एक सप्ताह से उमस झेल रहे झांसी समेत बुंदेलखंड के कई जिलों के लोगों को इससे राहत मिलेगी। भरारी मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया 24 घंटे में तापमान दिन में 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि पिछले दिनों झांसी 43 से 44 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके अलावा रात का तापमान करीब 25 डिग्री के पास रहने की संभावना है। यह भी सामान्य से कम रहेगा। अभी अगले बुधवार तक झांसी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होती रहेगी।
धान के वरदान बनी बारिश
कृषि अधिकारी केके सिंह का कहना है कि बरसात होने से फसलों को अच्छा पानी मिल रहा है। बारिश न होने से सबसे ज्यादा खराब हालात झांसी के हो गए थे। अब धान की फसल को भी पर्याप्त पानी मिल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.