झांसी में पुष्पक एक्सप्रेस में पकड़ा चोर:मुंबई में पड़ोसी के घर से कैश और गहने लेकर भागा था

झांसी8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई से चोरी कर भागा एक आरोपी झांसी रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में पकड़ा गया। - Dainik Bhaskar
मुंबई से चोरी कर भागा एक आरोपी झांसी रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में पकड़ा गया।

झांसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक चोर को RPF ने पकड़ लिया। 55,729 रुपए और सोने-चांदी के गहने बरामद हुए हैं। उसने अपने साथी के साथ मिलकर कुछ दिन पहले मुंबई में पड़ोसी के घर में चोरी की थी। हिस्सा बांटने पर चोर माल को उन्नाव बेचने के लिए जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। शुक्रवार को आरपीएफ ने आरोपी को माल सहित मुंबई क्राम ब्रांच के हवाले कर दिया।

आरोपी का पीछा कर रही थी मुंबई पुलिस

आरोपी से काफी माल बरामद हुआ है। वह उन्नाव जाकर माल बेचने वाला था।
आरोपी से काफी माल बरामद हुआ है। वह उन्नाव जाकर माल बेचने वाला था।

मूलरूप से उन्नाव निवासी विशाल संजीव वर्मा (22) पुत्र संजीव वर्मा फिलहाल मुंबई के शिवाजी नगर नसीर कॉटेज में रहता है। वह कैटरिंग का काम करता था। कुछ दिन पहले उसने अपने साथी के साथ मिलकर बोरीवली थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी की थी। हिस्सा मिलने पर वह माल लेकर उन्नाव जा रहा था। उसे उन्नाव में माल बेचना था। उसके पीछे मुंबई पुलिस लगी थी।

साथी के पकड़े जाने पर खुला भेद

आरोपी के साथी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया था। तब पता चला कि विशाल संजीव वर्मा पुष्पक एक्सप्रेस से उन्नाव के लिए रवाना हो गया। गुरुवार रात को आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार कौशिक के नेतृत्व में एसआई जितेंद्र सिंह यादव अपने स्टाफ के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। पुष्पक एक्सप्रेस झांसी पहुंची तो पुलिस को देखकर आरोपी सकपका गया। काफी माल मिलने पर पूछताछ की तो मामले से पर्दा उठ गया। शुक्रवार को आरोपी को क्राइम ब्रांच मुंबई के निरीक्षक रतीराम लड़गै को सुपुर्द किया गया।

चोरी का ये माल बरामद

आरोपी से 55,729 रुपए कैश, 17 चांदी के सिक्के, चांदी की पूजा की थाली, सोनू की चूड़ियां, लटकन, दो मोबाइल, चांदी की चेन, सोने का लोकेट बरामद हुआ। चोरी के बाद आरोपी ने नए कपड़े भी खरीदे थे। उसके पिट्ठू बैग में 12 जोड़ी नए कपड़े बरामद हुए।

खबरें और भी हैं...