पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में लॉकडाउन का आज 12वां दिन है। यहां लॉकडाउन का नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्ती कर रही है। अधिकतर लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। लेकिन अभी तमाम ऐसे लोग हैं, जो सुधर नहीं रहे हैं। ऐसे में कहीं वाहनों का चालान किया जा रहा है तो कहीं आरोपियों को सजा भी दी जा रही है। जिले में बीते 24 घंटे में 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, मोठ ब्लॉक के गांधी ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज भरोसा में क्वारैंटाइन किए लोगों ने डांसकर कर 14 दिनों का समय बिता रहे हैं। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिले के ब्लॉक मोठ के गांधी ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज भरोसा में बाहर से आए लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया गया है। जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत दी गई है। लोगों के पास मनोरंजन के साधन भी नहीं है। ऐसे में समय बिताने के लिए लोगों ने डांस करना शुरू कर दिया। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। खास बात यह है कि, डांस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।
लॉकडाउन को लेकर झांसी पुलिस बेहद सख्त हो गई है। हर चौराहे पर सघन चेकिंग हो रही है। यहां इलाइट चौराहे से बाइक पर सवार होकर दो युवक निकले तो उनमें से एक को जाने दिया गया और पीछे बैठे व्यक्ति को उतारकर थाने में बिठा लिया गया। मामला इतने पर ही नहीं थमा पुलिस ने किसी को मुर्गा बनाया और किसी को मेंढक चाल चलवाई। इसके अलावा 20 लोगों के खिलाफ लॉक डाउनलोड लंदन का मामला भी दर्ज हुआ।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.