पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश के महोबा में शनिवार शाम एक 12वीं में पढ़ने वाली दलित छात्रा का शव फांसी के फंदे पर पेड़ से लटकता मिला था। सोमवार को इस केस में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के परिजनों ने डीएम आवास पर प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
परिवार का कहना है कि तीन लड़कों ने छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शनिवार की शाम मिला था शव
दरअसल, कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर कस्बा की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की दोपहर 12 बजे के आसपास घर से सब्जी खरीदने बाजार निकली थी। लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की। शाम सात बजे के आसपास चरवाहों ने उसका शव बोलाताल कस्बे में छैमाही देवी मंदिर से कुछ दूरी पर पहाड़ पर लगे पेड़ से लटकता मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है।
डीएम कैंप कार्यालय पर किया प्रदर्शन
लेकिन सोमवार सुबह परिवारीजन जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि एक लड़का फोन पर बेटी को एक माह से परेशान कर रहा था। उसके साथ दो अन्य लड़कों ने मिलकर बेटी की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया है। मां ने आज थाने में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी नाबालिग बेटी घर से बाजार के लिए निकली थी, जहां गांव के तीन दबंगों ने रास्ते में अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को मारकर पेड़ से लटका दिया है।
तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया
अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि इस केस के हर पहलू की बड़ी ही बारीकी से जांच कर रही है। आज परिजनों की दूसरी शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही 2 डॉक्टरों के पैनल से किशोरी का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.