पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने में अभी दो माह से ज्यादा वक्त है। लेकिन रंजिशन मारपीट, संघर्ष और हत्या की खबरें आने लगी है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है। यहां सड़क निर्माण के विवाद में दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। दोनों परिवारों में प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है।
मृतक की मां को आरोपी की पत्नी ने हराया था
गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह की पत्नी अशोका कुमारी प्रधान हैं। उन्होंने गांव निवासी छत्रपाल की पत्नी बसंती देवी को चुनाव हराया था। इसके चलते दोनों परिवारों में चुनावी रंजिश चली आ रही है।
सड़क बनवाने पर अड़ा था अजीत
गांव में जिला पंचायत निधि से सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। जिसको लेकर गुरुवार को बसंती देवी के बेटे अजीत सिंह और प्रधान के पति अनूप सिंह के बीच विवाद हुआ। अनूप सिंह रोड बनने से मना कर रहा था। वहीं, अजीत सिंह ने जब रोड बनाने के लिए दबाव डाला तो दोनों पक्षों के बीच में तनातनी हो गई और कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें अजीत को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई अभय सिंह और दूसरे पक्ष से विकास घायल हो गया।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी पकड़ में लगी हुई है। मृतक के पिता पूर्व प्रधान छत्रपाल ने बेटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के अनुसार केस दर्ज करने की बात कह रही है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.