कन्नौज में जीजा काे साले ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है कि दहेज के मामले में दोनों में विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार को वह अपनी बहन के साथ एसपी ऑफिस में बयान दर्ज कराने गया था। रास्ते में उसे साले समेत ससुराल वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद सिपाही के हाथ से लाठी छीनकर पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बीच बचाव कर जीजा और उसकी बहन को बचाया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले का वीडियो भी सामने आया है।
पीड़ित को आई गंभीर चोट
कानपुर देहात के झींझक निवासी वकार अहमद पुत्र मुस्ताक की शादी अहमदपुर रौनी निवासी खुशबू के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने की वजह से दहेज एक्ट का मुकदमा चल रहा है। बुधवार को वकार अपनी बहन हीना के साथ एसपी दफ्तर बयान दर्ज कराने के लिए आया था। बयान दर्ज कराकर वापस जाते समय ससुर इकलाख, चचिया ससुर इंतजार अली, साला इंजमाम, निन्ना अली ने परिजनों के साथ घेर लिया। गाली-गलौज करने के साथ पुलिस के सामने ही पिटाई शुरू कर दी। पुलिस का डंडा छीनकर जमकर पीटा। मारपीट में वकार को गंभीर रूप से घायल हो गया। ई।
लूटपाट का आरोप लगाया
घायल ने लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मारपीट करने वाले रिश्तेदार है। रिश्ते में जीजा साले है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.