कन्नौज जिले में भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर 71 किसान और जवानों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीके गंगवार मौजूद रहे।
किसानों का किया गया सम्मान
बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर को कन्नौज जिले में भाजपा नेताओं ने किसानों और जवानों का सम्मान करके मनाया। कन्नौज जिले में भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को 71 किसान और जवानों के सम्मान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मान
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीके गंगवार मौजूद रहे। साथ ही कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम में मौजूद किसान और जवानों का सम्मान किया। सभी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.