कन्नौज जिले के महादेवी घाट यानि मेहंदीघाट में आज बनारस के अस्सी घाट जैसा नजारा देखने को मिला। यहां के इस ऐतिहासिक महादेवी घाट पर सवा सौ पुजारियों के साथ मंत्री असीम अरुण ने मां गंगा की आरती की। करीब एक घंटे तक आरती चली। आरती में वरिष्ठ अफसरों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भी भागीदारी की।
वाराणसी के अस्सी घाट का नजारा
कन्नौज विधायक और योगी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण अपने क्षेत्र में रोजाना नए-नए काम शुरू कर रहे हैं। गरीब बेसहारा लोगों के लिये मुफ्त खाने के इंतजाम के बाद अब मंत्री यहां के ऐतिहासिक मेहंदीघाट को चमकाने में लगे हैं। असीम अरुण ने इस घाट पर मां गंगा की आरती शुरू करवाई है।
मां गंगा के आरती में सवा सौ पुजारी
विधायक बनने के बाद से असीम अरुण विकास से लेकर लोगों की मदद तक का काम करना शुरू कर दिए हैं। गरीब बेसहारा लोगों के लिए सहारा बन रहे हैं और निरंतर उनके लिए सुविधा मुहैया कराने में लगे हुए हैं। वही, आज गंगा आरती का शुभारंभ सवा सौ पुजारियों की मौजूदगी में मंत्री ने किया। गंगा आरती के बाद उन्होंने कहा की गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इसको तटों के दोनों तरफ पांच किलोमीटर एरिये में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। मां गंगा के तट पर हुई आरती ने लोगों को बनारस के अस्सी घाट पर होने वाली महाआरती की याद दिला दी। मंत्री का कहना है कि जल्द ही गंगा में प्रदूषण मुक्त दिये जलाकर बहाए जाएंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.