कन्नौज में आगरा के करहल से आया दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा। जैसे ही दुल्हे का हेलीकॉप्टर उतारा, उसको देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। दुल्हा भी हीरो की तरह हेलीकॉप्टर से उतारा और अपनी दूल्हन का हाथ पकड़ कर उसको साथ ले गया। इलाके में दूल्हे के इस अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।
लग्जरी शादी को देखकर सब हो गए हैरान
कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में रविवार की रात लग्जरी शादी के बाद सोमवार को विदाई थी। सर्राफा कारोबारियों के बीच में ये शादी हुई थी। शादी में लग्जरी को देखकर सब लोग हैरान थे। शादी को लेकर शहर भर में पहले से ही चर्चा फैली हुई थी।
शादी में खर्च किए करोड़ों रुपए
शादी के बाद विदा कराने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से कन्नौज पहुंचा और दुल्हन को अपने साथ ले गया। हेलीकॉप्टर में दूल्हा दुल्हन को देखने के लिए हेलीपैड पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। शहर के सर्राफा कारोबारी राजीव कुमार की बेटी राशि की शादी आगरा के करहल निवासी अखिलेश कुमार के बेटे यश प्रताप के साथ हुई। शादी में करोंड़ों रुपए खर्च किए गए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.