राजकीय इंजीनियरिंग कालेज कन्नौज में नेडा द्वारा स्थापित 102 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सम्पन्न हुआ।
इस मौक़े पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित हुए, असीम अरुण ने कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्य करने हेतु सभी का उच्च शिक्षित होना अनिवार्य। देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सभी का योगदान अनिवार्य।
जिसके मंत्री ने इंजीनियरिंग कॉलेज कविगत वर्षों में मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्रों सेवायोजन, गेट एवं विभिन्न सेवाओं में कार्यरत रहते हुए विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त की है।
मेधावी समस्त छात्र / छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भारत को विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र के पथ में अति महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करने एवं अपने कार्य के प्रति ईमानदार, कर्मठ व एक संघर्षशील नागरिक बनने का आवाहन एवं मार्गदर्शन किया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंसाधानों पर बल देते हुए समस्त छात्र एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात संस्थान परिसर का भ्रमण करते हुए संस्थान के समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से शिष्टाचार रूप से भेंट भी की। इस क्रम में निदेशक मंत्री एवं उपस्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलसचिव डॉ रवीश सिंह राजपूत, कम्प्यूटर एण्ड साइंस इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता व समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.