कानपुर के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित और पर्यावरण पर मॉडलों की प्रदर्शनी लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। एसडीएम ने छात्र-छात्राओं के हुनर की प्रशंसा की।
बताते चलें भोगनीपुर तहसील अंतर्गत पुखरायां कस्बे में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जवाहरलाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं ने मनमोहक अंदाज में विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर सब को अपनी ओर आकर्षित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम ने पहुंचकर मॉडल को देखा। छात्र-छात्राओं से जानकारी ली। तत्पश्चात उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में पुखरायां की सौम्या प्रथम और सीनियर वर्ग में पुखरायां की अंतरा शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाद में प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
इन छात्र-छात्राओं ने हासिल किया स्थान
जूनियर वर्ग में पुखरायां से कक्षा 9 की सौम्या प्रथम, गलुआपुर से कक्षा 10 के पारुल पांडेय द्वितीय और मलासा से कक्षा 9 के शिवा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पर सीनियर वर्ग में पुखरायां से कक्षा 12 के अंतरा शुक्ला प्रथम, पुखरायां से कक्षा 11 की रिचा दीक्षित द्वितीय व अकबरपुर से कक्षा 11 के अंश को तृतीय और शाहजहांपुर से कक्षा 12 के अनुज कुमार ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
इस मौके पर यह लोग मौजूद रहे
इसके बाद निर्णायक मंडल के आलोक शुक्ला और अनिल श्रीवास्तव ने परिणाम घोषित किया। विज्ञान के मॉडल में प्रतिभाग करने वाले छात्र और छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रभारी कामिनी पाल,अनुप्रिया सिह, नीलिमा सिह, अनुराग अग्रवाल और संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.