कानपुर देहात के झींझक नगर पालिका की सड़कों पर घूम रहे पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर कहीं भी इन पशुओं को घूमते हुए देखा जा सकता है। देखा जाए तो इसकी जिम्मेदारी नगरपालिका के कर्मचारियों की होती है। लेकिन न तो नगर पालिका इस बारे सचेत है। और न गोरक्षा दल। इसके अलावा यातायात पुलिस भी हाथ पर हाथ धरी बैठी है।
दुर्घटनाओं को दे रहे दावत
अगर बात की जाए इस नगरपालिका की तो मुख्य चौराहे में बनी सड़कों पर इन दिनों आवारा पशुओं को घूमते हुए देखा जा सकता है। जिसमें से अधिकतर पशु गाय या गोवंश है। अगर बात की जाए इस नगरपालिका की तो इसमें एक बड़ी गोशाला का भी निर्माण हुआ है। लेकिन उसके बाद भी सड़कों पर गाय और गोवंश खुले आम घूम रहे हैं।
अचानक सड़क पर पशु के आने से वाहन चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाता है। साथ ही अधिक संख्या में होने के कारण जाम की स्थिति होती है। जाम से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। जिससे हादसों का खतरा रहता है। गांव से लेकर शहरों तक आवारा पशुओं का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका में आने वाले महिलाओं और बच्चों के लिए यह बड़ा खतरा बना हुआ है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.