कानपुर देहात के सिकंदरा में रविवार की दोपहर एक ऑटो और पीआरवी वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। इनमें 2 पीआरवी के जवान हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना सिकंदरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को थाने में लाकर खड़ा करा दिया। सिकंदरा से मुंगीसापुर की तरफ जा रहा ऑटो पीआरवी वाहन से भिड़ गया।
विपरीत दिशा आ रहा था पीआरवी वाहन
स्थानीय लोगों के अनुसार पीआरवी वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था। इस दौरान सामान ढोने वाले एक ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद ऑटो सवार बरौरा निवासी पप्पू (32) पुत्र अनवर लाल और पातेपुर के वसीम (33) पुत्र अब्दुल शकूर घायल हो गए। इसके अलावा पीआरवी के 2 जवान भी घायल हुए।
घायलों को ले जाया गया स्वास्थ्य केंद्र
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियां थाने में लाकर खड़ी कर दी गईं। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.