वैक्सीनेशसन तेज करने को अफसरों के कसे पेच:उप जिलाधिकारी सिकंदरा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक की समीक्षा

सिकन्दरा, कानपुर देहातएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक लेते उपजिलाधिकारी। - Dainik Bhaskar
बैठक लेते उपजिलाधिकारी।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वैक्सीनेशन की स्थिति का जायजा लेकर अफसरों को हिदायत देने के निर्देश दिये हैं। उप जिलाधिकारी सिकंदरा महेन्द्र कुमार ने तहसील क्षेत्र में वैक्सिनेशन की रफ्तार बढ़ाने के साथ-साथ 2022 विधानसभा चुनाव के मतदान होने से पहले शत प्रतिशत इलाके के लोगों को वैक्सिनेट करने के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी है।

इसको लेकर के उप जिलाधिकारी सिकंदरा महेंद्र कुमार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासनिक और विकास से संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी देने के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश देते नजर आ रहे हैं और समीक्षा बैठक कर हर दिन की स्थिति का जायजा भी लेने का काम करते नजर आ रहे हैं।

इसी के चलते आज उपजिलाधिकारी सिकंदरा महेंद्र कुमार ने राजपुर सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक और विकास विभाग से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें क्षेत्र के लोगों को 2022 विधानसभा चुनाव के पहले शत-प्रतिशत वैक्सिनेट करने के लिए सख्त हिदायत दी।

यही नहीं उप जिलाधिकारी ने जिम्मेदारों को प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश कड़ाई के साथ दिए। वही उप जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।