सजेतीं थाना क्षेत्र के मवई भच्छन गांव में आम के पेड़ पर चढ़कर अमिया तोड़ रहे होमगार्ड का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह पेड़ के नीचे आ गिरा। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों नें होमगार्ड को गंभीर हालत में घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार उसे गम्भीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। लेकिन तब तक होमगार्ड ने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के मवई भच्छन गांव निवासी 55 वर्षीय श्याम बाबू होमगार्ड के पद पर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर चौकी में कार्यरत थे। करीब 11 बजे के गांव के बाहर स्थित आम के पेड़ में अमिया तोड़ने के लिए चढ़े थे। तभी पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। जिससे डाल के साथ श्याम बाबू भी जमीन आ गिरे। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से होमगार्ड को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार कर गम्भीर हालत में होमगार्ड को हैलट रेफर कर दिया गया। लेकिन जब तक एम्बुलेंस मिली तब तक होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सजेती थानाध्यक्ष जानर्दन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.