बुखार और डेंगू से मौतों का सिलसिला शहर में थम नहीं रहा है। गुरुवार देर शाम तक शहर के सरकारी अस्पताल में सिर्फ एक मौत रिपोर्ट की गई। जिस युवक की मौत हुई है वह दादा नगर निवासी है और आज सुबह ही हैलट अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती हुआ था। गुरुवार देर शाम उसकी मौत हो गयी। हैलट में बुखार मरीजों से इमरजेंसी में अफरातफरी के हालात हैं। डेंगू का एक वार्ड फुल है दूसरा वार्ड खोला गया है। 60 से ज्यादा मरीज डेंगू और संदिग्ध डेंगू के भर्ती हुए है।
बुखार और डेंगू लोग बेहाल...
मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक की मौत हुई है वह दादानगर निवासी जितेंद्र कनौजिया है, वह 10 दिन पहले दिल्ली से आया था। तीन दिन बाद ही बुखार पीड़ित हो गए। पड़ोस के अस्पताल में इलाज के लिए गए। ब्लड शुगर काफी बढ़ा हुआ था। गुरुवार की तड़के अचानक शॉक में चले गए, नौबस्ता के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। अचानक हीमोग्लोबिन प्रतिशत छह रह गया था। शॉक में ही थे। हैलट रेफर होने से फायदा नहीं हुआ। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अब वार्ड आठ के साथ सात भी डेंगू मरीजों के लिए खोला गया...
उधर हैलट के वार्ड आठ के साथ वार्ड सात भी डेंगू मरीजों के लिए खोल दिया गया है। संदिग्ध डेंगू मरीजों के लिए भी मच्छरदानी वाले बेड मुहैया कराए गए हैं। एलाइजा में अगर डेंगू की पुष्टि नहीं होती है तो मरीज सामान्य वार्ड भेज दिए जाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ओपीडी में मरीजों में कुछ कमी आ रही है मगर इमरजेंसी में भीड़ बढ़ रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.