बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के बीच भाजपा प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गई है। बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों में शुरू हुए चुनावी अभियान में भाजपाई घर-घर जाकर न सिर्फ संपर्क कर रहे हैं, बल्कि रोली चंदन लगाकर शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का उल्लंघन भी कर रहे हैं।
कहने को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सिर्फ पांच नेता ही जन संपर्क के लिए निकल रहे हैं। मगर, हकीकत में आमजन को मिलाकर समूह में चुनाव प्रचार हो रहा है। भाजपा उत्तर कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।
घर-घर जाकर शुरू किया जनसंपर्क अभियान
कानपुर बुंदेलखंड की 52 विधानसभाओं से शुरू हुए चुनाव अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कि दक्षिण इकाई ने चुनाव प्रचार जारी रखा। भाजपा दक्षिण की तीनों विधानसभाओं किदवई नगर, छावनी और महाराजपुर में जनसंपर्क के लिए नेता घर-घर गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर वोट मांगने के दौरान मतदाताओं को रोली और चंदन भी लगाया। इसके साथ ही हर घर में मोदी और योगी सरकार में हुए विकास कार्यों के पंपलेट भी बांटे।
स्वामी विवेकानंद को याद कर पुष्पांजलि दी
उत्तर जिला कार्यालय में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर स्वामी विवेकानंद को याद किया। इस मौके पर स्वामी जी के व्यक्तित्व और उनके संदेशों पर चर्चा हुई। भाजपाइयों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने स्वामी जी के शिकागो धर्म संसद में दिए गए भाषण को याद किया गया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि किस तरह विवेकानंद में हिंदुत्व की पताका लहराई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.