बुधवार को कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में बचपन प्ले स्कूल के सामने रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग करीब एक घंटे तक लगी रही। जानकारी पर पहुंचे पार्षद ने केस्को को सूचना दी। वहीं ट्रांसफॉर्मर बनाने के लिए सैकड़ों घरों की लाइट बंद कर दी गई है।
1 घंटे के बाद पहुंची दमकल
सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पार्षद प्रमोद जायसवाल ने बताया कि इलाकाई लोगों के मुताबिक 3 दिन से ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो रही थे, जिसकी सूचना केस्को कर्मचारियों को दी गई लेकिन सुनवाई नहीं की। जिससे बड़ी घटना हो सकती थी।
घर छोड़कर भागे लोग
घर के सामने लगे में ट्रांसफार्मर में लगी आग से स्थानीय लोग परेशान रहे। 3 घरों के लोग घर छोड़कर मोहल्ले के अन्य घरों में चले गए। ट्रांसफार्मर में लगी आग से लोग अब ट्रांसफॉर्मर हटाने की बात कर रहे हैं। सभी का कहना है कि आए दिन ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट होते हैं और लोगों को जान डर के साये में बीत रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.