कानपुर। मानसून को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कानपुर-मुंबई फ्लाइट के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। 1 जुलाई यानि कि गुरुवार से फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव हो जाएगा। फ्लाइट मुंबई से नए समय पर सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और 11.30 बजे कानपुर में लैंड होगी। इसके बाद फ्लाइट यहां से आधे घंटे बाद दोपहर 12 बजे मुंबई के लिए चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। 2 घंटा 20 मिनट की जर्नी पूरी करने के बाद मुंबई में दोपहर 2.20 बजे फ्लाइट लैंड होगी।
फुल चल रही है फ्लाइट
कोरोना के चलते कानपुर से उड़ान भरने फ्लाइट पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ा था। पैसेंजर न होने की वजह से बीच में फ्लाइट को रद भी किया जा रहा था। लेकिन अब नॉर्मल होने के साथ ही कानपुर-मुंबई फ्लाइट में फुल पैसेंजर लोड चल रहा है। गुरुवार को भी फ्लाइट पूरी क्षमता के साथ उड़ान भरेगी। 90 सीटर फ्लाइट उड़ान भरेगा। सभी टिकट बुक हो चुके हैं।
कोविड जांच रिपोर्ट कंपल्सरी
कोरोना को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया अब भी खासा सतर्कता बरत रही है। बोर्डिंग पास पैसेंजर को तभी दिया जा रहा है, जब तक पैसेंजर आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव नहीं दिखा रहा है। इसके अलावा भी एयरपोर्ट पर रैंडम कोविड जांच भी की जा रही है। चकेरी एयरपोर्ट डायरेक्टर बीके झा के मुताबिक 1 जुलाई से फ्लाइट बदले शेड्यूल से उड़ान भरेगी। पैसेंजर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद ही बोर्डिंग पास दिए जा रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.