कानपुर में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित:उधोगपतियों संग अधिकारियों ने की चर्चा, GI रजिस्ट्रेशन से एक्सपोर्ट में फायदे की दी गई जानकारी

कानपुर13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

कानपुर में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। देश से निर्यात कैसे बढ़ाया जाए और दुनिया भर में औद्योगिक पहचान स्थापित किए जाने को लेकर इस कार्यक्रम में चर्चा की गई। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और महिला उद्यमी भी पहुंची हुई थी।

जिला उद्योग डिप्टी कमिश्नर सुधीर कुमार श्रीवास्तव इस कार्यक्रम के संयोजक थे। उन्होंने बताया कि कानपुर में बड़े-बड़े उद्योगपति हैं। शहर से निर्यात के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। ऐसे में पालिका स्टेडियम स्थित THS के हाल में उद्योगपतियों और इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।

कारोबारी जावेद इकबाल ने बताया कि कानपुर को जो सेडलरी के कारोबारियों के लिए यह फायदा रहेगा। कि जब दूसरे देशों में निर्यात किया जाएगा। तो हमें ड्यूटी पर छूट मिलेगी। आज यहां कारोबारियों से चर्चा में यह बताया की इससे हमारे लिए क्या-क्या फायदे रहेंगे।

डिप्टी कमिश्नर सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की जो भी उद्योग को लेकर नीतियां हैं। उन्हीं नीतियों के तहत निर्यात को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सरकार की नीति के अनुसार जल्द ही एक पोटेंशियल एक्सपोर्ट हब तैयार किया जा रहा है। इसमें जी आई रजिस्ट्रेशन का भी काम शुरू किया जा चुका है। जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा सैलरी जी आई का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। इस बात पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कानपुर की ऐसी चीजें हैं जो एक्सपोर्ट हो रही है। उनका जी आई रजिस्ट्रेशन कराया जाए। अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जिसके लिए कानपुर कन्नौज बेल्ट में पैदा होने वाली आलू का निर्यात किया जाता है। बिठूर में पैदा होने वाली जामुन जिसे एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है। इस तरह की चीजों का भी भौगोलिक सांकेतिक रजिस्ट्रेशन करा कर देश का दुनिया में कानपुर की चीजों को नाम किया जा सके।

खबरें और भी हैं...