व्यापारियों को अपने साथ लाने और उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ एक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र सभी जिलों के व्यापारियों को बुलाया गया है। भाजपा के शीर्ष नेता राधा मोहन सिंह व्यापारियों से रूबरू होंगे। उन्हें योगी सरकार में व्यापारियों को होने वाले फायदे के गिनाये जाएंगे। इसके साथ ही सपा के शासनकाल में व्यापारियों के उत्पीड़न को बताया जाएगा।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार में व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा हुई है। प्रदेश में पिछली सरकारों में कांग्रेस, सपा, बसपा में हमेशा व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया, लूटा गया। पिछली अखिलेश की सरकार में उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या, वसूली से उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया था। आये दिन व्यापारियों का उत्पीड़न होता था। कैराना, मुजफ्फरनगर, मेरठ, रामपुर, गाज़ीपुर जैसे जिलों से व्यापारी लगातार पलायन कर रहा था।
राधामोहन सिंह आएंगे
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह, सांसद, मुख्य अतिथि के रूप में 29 नवंबर को कानपुर के रागेंन्द्र स्वरूप ऑडिटोरियम में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसमे मंत्री नंद गोपाल नंदी तथा राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे। तैयारी बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मुकुंद मिश्रा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय, क्षेत्रीय सहसंयोजक विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.