UP में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट:लखनऊ में आज शाम होगी बारिश, 37 के साथ झांसी रहा सबसे गर्म

कानपुर/लखनऊ12 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

यूपी के आज फिर मौसम करवट ले सकता है। लखनऊ , बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे, शाम तक बारिश हो सकती है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इसी के बुधवार को अधिकतम तापमान 35 °C और न्यूनतम तापमान 17 °C के बीच रहने का अनुमान है।

जबकि मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.5 °C और न्यूनतम तापमान 18.5 °C दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान अयोध्या में 15 °C रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान झांसी में 37 °C दर्ज हुआ। तीन मार्च को 31.8 °C के बाद मंगलवार को कानपुर सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को दिन का तापमान 33°C पहुंच गया। जो सामान्य से 2.5 °C अधिक है। न्यूनतम तापमान 16.4 °C दर्ज किया गया।

यह फोटो कानपुर में घंटाघर इलाके की है। तीन मार्च के बाद मंगलवार को शहर सबसे गर्म दर्ज किया गया।
यह फोटो कानपुर में घंटाघर इलाके की है। तीन मार्च के बाद मंगलवार को शहर सबसे गर्म दर्ज किया गया।

सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 18 तक अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी, पानी और ओला गिरने की की संभावना है। दिन के तापमान में अगले 48 घंटों में दिन का पारा घटेगा। लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा।

यह फोटो कानपुर के बर्रा इलाके की है। मंगलवार को शहर का तापमान 31.8 °C दर्ज किया गया।
यह फोटो कानपुर के बर्रा इलाके की है। मंगलवार को शहर का तापमान 31.8 °C दर्ज किया गया।

रात के तापमान में भी होगी बढ़ोत्तरी

वहीं, रात का तापमान अभी और बढ़ेगा। वहीं प्रदेश में लगभग हर जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.4 से 18 डिग्री के आस-पास रहा। जो सोमवार के मुकाबले 2 °C अधिक है। मंगलवार से पहले तीन, चार और आठ मार्च को पारा 16.6 °C रह चुका है।

गेहूं को पहुंच सकता है नुकसान

यह फोटो झांसी की है। मंगलवार को शहर का पारा 37 °C रहा।
यह फोटो झांसी की है। मंगलवार को शहर का पारा 37 °C रहा।

बारिश में मटर, चना फसल कटकर घर पहुंच गई हैं। जबकि गेहूं समेत अन्य फसलें पकाव पर हैं। ऐसे में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होती है तो इन फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पकी फसलों की कटाई या मड़ाई कर लें। गेहूं की फसल पकाव पर है, आंधी-बारिश से फसल गिरने की आशंका है। ऐसे में किसान अभी सिंचाई न करें।

यूपी के 8 शहरों का मंगलवार का तापमान। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहरअधिकतम तापमान
आगरा36.0°C
हमीरपुर36.2 °C
गोरखपुर32.4 °C
झांसी37.0 °C
कानपुर33.0°C
मथुरा-वृंदावन35.8°C
वाराणसी34.6°C
प्रयागराज35.8°C