कानपुर और आसपास के जिलों में एक बार फिर सुबह से बादलों को डेरा छाया हुआ है। इससे धूप भी नहीं निकली है। उत्तर पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण चल रही शीतलहर ने कड़ाके की ठंड का अहसास करा रही है। गलन और ठिठुरुन की वजह से लोग घरों में ही कैद हैं। शनिवार सुबह धूप न निकलने से ठंड में और इजाफा हो गया है। वहीं हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
4 डिग्री तक पहुंचा तापमान
सीएसए के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। घना कोहरा भी छाएगा। बता दें कि शनिवार से पहले 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं धूप की वजह से अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक है।
घना कोहरा बढ़ा रही परेशानी
22 दिसंबर से बंद हुई बारिश के बाद लगातार सुबह और शाम को घना कोहरा छा जाता है। लेकिन शनिवार सुबह धूप न निकलने से घना कोहरा बना हुआ है। हाईवे पर कोहरे की वजह से वाहन जहां के तहां रुके हुए हैं। मौसम विज्ञानी के मुताबिक 5 से 8 डिग्री तक न्यूनतम बना रहेगा। 97 प्रतिशत तक हवा में नमी बनी हुई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.