साढ़ थानाक्षेत्र के कोरथा गांव में पिछले दिनों हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 26 लोगों के प्रति विश्व हिंदू परिषद ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विहिप कानपुर प्रांत संगठन मंत्री मधुराम कार्यकर्ताओं के साथ कोरथा गांव जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
14 को करेंगे हवन और शांति पाठ
कोरथा गांव पहुंचे विहिप के संगठन मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में विश्व हिन्दू परिषद उनके साथ है। मार्ग दुर्घटना के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 14 अक्टूबर को कोरथा गांव में सुबह 10 बजे हवन कर शांति पाठ किया जाएगा। साथ ही घायलों को उपचार के दौरान अगर ब्लड या किसी अन्य चीज की जरूरत होगी तो विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता रक्तदान कर वह भी उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान विहिप के विभाग संगठन मंत्री पीयूष, जिला मंत्री राजा अग्निहोत्री, विनीत शुक्ल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मुंडन करा वापस लौट रहे थे सभी
बता दें कि 30िसतंबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 40 से ज्यादा श्रद्धालु सवार फतेहपुर जिले के चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन कर वापस अपने गांव कोरथा जा रहे थे। वापस लौटते समय घाटमपुर के साढ़ थानाक्षेत्र में गंभीरपुर गांव के पास सड़क किनारे एक तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हुई थी। बताया गया था िक कोरथा गांव के रहने वाले माता-पिता अपने बच्चे का मुंडन कराने रिश्तेदारों संग चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। बच्चे का पिता ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.