कासगंज। जनपद के गांव कुमरौआ में आज भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह पहुंचे।जहां उन्होंने किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान आयोग के गठन की मांग की, तो वहीं उन्होंने आठ मई को दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर धरना देने का ऐलान किया, तो वहीं उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात कहीं
किया गया जोरदार स्वागत
आज कासगंज जनपद के कुमरौआ गांव में किसान महापंचायत को संबोधित करने के लिए भारतीय किसान यूनियन गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप पहुंचे। जहां भाकियू के जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौहान कुमरौआ गांव के प्रधान आर्येंद्र यादव ने तलवार और पगडी पहना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसान आयोग का गठन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुमर भानू प्रताप ने किसान महापंचायत को संबोधन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहाकि धरना प्रदर्शन की क्या जरूरत है, सुनिए कल दिल्ली में हमारा धरना भव्य प्रदर्शन होगा कल से नहीं कल आठ तारीख को क्या तुम हमें ऐसा समझते हो, बुड्ढा समझ रखा है, हम अभी पहुंचते हैं दिल्ली और सुबह दिल्ली उत्तर प्रदेश से एक हजार गाड़ियों के साथ फौज फर्राटे भरते हुए पहुंचेंगे। उनसे पूछेंगे किसान आयोग का गठन कर दो किसानों को भर्ती कर दो किसान को किसान आयोग को अध्यक्ष बना दो, वहीं चिहिंत करेगा धान किस भाव बिकेगा।
हम बनाते हैं सरकार
हम कांग्रेस की सरकार नहीं बनने देंगे क्योंकि कांग्रेस सरकार में हमने आंदोलन किया था। सन दो हजार में तब स्वामी नाथन आयोग बना था। लेकिन कांग्रेस ने यह लागू नहीं किया था। इसीलिए हम कांग्रेस के पीछे पड़ गए हैं। 2014 में हमने कहा था कांग्रेस भगाओ देश बचाओ भाजपा लाओ ऐसे ही हमने 2017 में कहा था कांग्रेस से हमारी लड़ाई है। हम कांग्रेस मुक्त भारत को बनाना चाहते हैं ओर हम जिसकी सरकार बनवाना चाहेंगे उसकी सरकार हम बनाते है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.