कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक 40 साल के व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक के पास दूसरी चारपाई पर उसके पत्नी और बच्चे सो रहे थे, लेकिन बदमाशों ने उनके साथ कुछ भी नहीं किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची फारेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए हैं।
सुबह पत्नी के उठने पर हुआ मामले का खुलासा
बिसरा गांव के रहने वाले देवराज पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं। बुधवार की रात वो खाना खाकर घर के बाहर सो रहे थे। बगल में पत्नी और बच्चे अलग चारपाई पर सो रहे थे। गुरूवार सुबह देवराज का खून से लतपथ शव मिला। पत्नी उषा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उषा ने बताया कि वो रात में पति के बगल की चारपाई पर सो रही थी। सुबह उठकर वो शौच और पशुओं को चारा देने चली गई थी। लौटी तो चारपाई पर देवराज का शव पड़ा मिला।
उसने बताया कि गांव में देवराज का किसी से ऐसा विवाद नहीं था कि उसकी हत्या कर दी जाए। उसे नहीं पता कि किसने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.