कुशीनगर जिले के नगर पंचायत सुकरौली निवासी एक व्यक्ति की मौत बहरीन में हुई। इसकी सूचना पर घर पर मातम छा गया। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे।
दरअसल, सुकरौली निवासी 35 वर्षीय महेंद्र यादव बहरीन में रहकर पाइप फिटर का काम करता था। जिससे उसे परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। लेकिन आज अचानक बहरीन से सूचना आई कि 10 फीट गड्ढे में गिरकर महेंद्र की मौत हो गई।
सुरंग खुदाई का काम चल रहा था
परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार, बहरीन में महेंद्र पाइप फिटर का काम कर रहा था। 10 फीट गहरी सुरंग खोदकर पाइप डालने का काम चल रहा था। अचानक अगल बगल की मिट्टी गड्ढे में गिर गई।जिससे महेंद्र की मिट्टी दबने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इसकी सूचना साथी साथियों ने फोन करके महेंद्र के परिवार को दी।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
महेंद्र की परिवार में पत्नी और तीन बच्चे दो लड़का और एक लड़की हैं। लड़की की शादी करने के लिए पैसा जुटाने के लिए महेंद्र बहरीन देश जाकर पाइप फिटर का काम कर रहा था। जहां उसके साथ यह दुर्घटना घट गई।
बेटी की शादी भी नहीं कर पाया महेंद्र
पत्नी का कहना है कि बेटी का हाथ पीला करने का अरमान अधूरा छोड़कर इस दुनिया से चला गया। दोनों छोटे बच्चों की उम्र 10 वर्ष और 8 वर्ष बताई जा रही है। उसके पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.