कुशीनगर में धरती पुत्र मुलायम सिंह के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पहली जयंती पर उन्हें याद किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जहां गरीबों में कम्बल वितरण किया। लोगों को संबोधित करते हुए स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के योगदान और उनका गरीबों व पिछडे समाज हेतु किये कार्यों को याद किया गया।
कुशीनगर विधानसभा कुशीनगर के बाड़ी पुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया। सपा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु के बाद पहली जयंती पर याद किया गया। सपा नेताओं ने इस दौरान गरीबों में कंबल व अंग वस्त्र वितरित किया गया।
शोषितों के हमेशा साथ खड़े रहे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशीनगर विधान सभा के सपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रहे सपा नेता राजेश प्रताप राव बंटी ने कहा कि नेताजी की जयंती को आज हम लोग समता दिवस के रूप में मना रहे। नेता जी हमेशा समाज के दबे कुचले बंचित शोषित लोगों के साथ खड़े रहते थे। उन्होंने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया। आज उनकी कमी सबको खल रही है।
150 लोगों को बांटे कंबल
कार्यक्रम को वीरेन्द्र सिंह सैथवार,उदयनरायण गुप्ता, उग्रसेन यादव, श्मसाद सोनू, प्रसून जयसवाल, अक्षय पाण्डेय आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान 150 लोगो में कंबल बितरित किया गया । संचालन निवर्तमान विधान सभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने किया इस दौरान शैलेश सिंह, प्रदीप सिंह,मुबारक अली,असंगर, मंटू जयसवाल, राहुल पटेल, मैनुद्दीन अंसारी,अमेरिकन खरवार,आशिंक अली,मुस्तफा बड़े,चंदन राज,अमित शुक्ला,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.