कुशीनगर में आस्था का महापर्व छठ्ठ को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आज से लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत होगी। लोग घाटों पर अपने अपने छठ वेदियों की सफाई व उसकी रंगाई पुताई कर रहे हैं।
4 दिवसीय इस महा अनुष्ठान को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय छठ्ठ पूजा समितियां तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। कप्तानगंज नगर पंचायत में मां अंबे छठ सेवा समिति द्वारा बनाए गए छठ माता की प्रतिमा भी इस बार आकर्षण का केंद्र बनेगी जिसके लिए पंडाल और मूर्ति के सजावट की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
80 हजार से बनी प्रतिमा और पंडाल
आज देर शाम मां छठ्ठ के नेत्र पटल सह मूर्तियों के साथ खोले जाएंगे। नगर पंचायत कप्तानगंज के मां अंबे छठ सेवा समिति द्वारा लगभग 80 हजार रुपए की लागत से बने पंडाल और मूर्ति जिसमें मां छठ और सूर्य देव की प्रतिमा बनवाई गई है, आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी।
रात को खोले जाएंगे आंख पटल
समिति के लोगों ने बताया 15 साल से हम छठ पूजा में मा छठ की मूर्ति रखते हैं। इस बार जो छठ प्रतिमा रखी जा रही है वह काफी भव्य और आकर्षण पूर्ण है। मां छठ की इस प्रतिमा को बनाने के लिए बंगाल से आए हुए कारीगर 1 महीने से लगातार काम कर रहे हैं और अब यह बंद कर पूर्ण हो चुकी है जिसके आंख पटल सोमवार की रात में खोले जाएंगे जिसके बाद श्रद्धालु इस के दर्शन कर सकते हैं।
50,000 से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे
श्रद्धालुओं के सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से पूरे मेले पर प्रशासन और सेवा समिति के सदस्यों की नजर रहेगी। हर साल यहां 50,000 से ज्यादा की तादाद में श्रद्धालु आते है। छठ पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग सूप डाल टोकरी फल आदि लेने के लिए अब घरों से निकल रहे हैं।
चार दिन ये होंगे कार्यक्रम
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.