लखनऊ से कुशीनगर पहुंचा शहीद सैनिक का शव:एक साल पहले बर्फ में दबे मिले थे, अक्टूबर में छुट्टी पर घर भी आए थे

कुशीनगर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सैनिक के शव के घर ले जाते सेना के जवान - Dainik Bhaskar
सैनिक के शव के घर ले जाते सेना के जवान

कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र निवासी सैनिक प्रह्लाद प्रजापति अक्टूबर माह में अपने गांव छुट्टी में आए। जहां उनकी तबियत खराब हो गयी। परिजन पिपराइच स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। स्थिति अधिक बिगड़ने पर गोरखपुर में इलाज के बाद सैनिक को कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान रविवार दिन में लगभग 1:30 बजे के आसपास उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के अहिरौली थानाक्षेत्र के घोघरा निवासी सैनिक प्रह्लाद प्रजापति लगभग 1 वर्ष पूर्व ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान बर्फ में दब गए थे। जिसमें 6 घंटे अचेत अवस्था में वह जीवित हालत में सेना के सर्च ऑपरेशन में मिले।

पत्नी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

जिन्हें राजस्थान स्थित सेना के कैंप में लाया गया तथा इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गए। फिर उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी और रविवार को सैनिक ने दम तोड़ दिया। सेना के जवान की शहीद होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंचा पूरे गांव में मातम छा गया है तथा पत्नी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में होगा अंतिम संस्कार

शहीद सैनिक प्रह्लाद प्रजापति अपने पीछे पत्नी चंद्रावती, 10 वर्षीय पुत्र अखिलेश, व 7 वर्षीय आयुष को छोड़ गए हैं। प्रह्लाद के बड़े भाई सुभाष प्रजापति ने बताया कि शहीद सैनिक का शव लखनऊ से लाया गया। सेना के बटालियन की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। मुझे देश की सेवा करते हुए भाई के शहीद होने पर गर्व है।