कोरियाई दल ने विश्व शांति के लिए पहुंचा कुशीनगर:स्थानीय लोगों ने किया स्वागत, भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चढ़ाई चीवर

कुशीनगर3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दक्षिण कोरिया का 200 सदस्यीय शिष्ट मंडल भारत-दक्षिण कोरिया के मैत्री संबंध के 50 वर्ष पूरे होने पर डिप्लोमेटिक संबंध को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए कोरियाई दल 43 दिवसीय यात्रा पर कुशीनगर पहुंचा। इसके साथ ही रामाभार स्तूप और महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा किए। दल ने दो राष्ट्रों कोरिया गणराज्य और भारत में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरदेशीय सहयोग मजबूत करने के साथ ही मध्य मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ और दीर्घकालिक बनाए रखने के लिए विश्व शांति एवं विकास सहित खुशहाली की कामना की।

कोरिया से यात्रा में करीब 350 सदस्य जिनमें बौद्ध भिक्षु के साथ अति विशिष्ट लोगों समेत उनके सहायक शामिल है। बिहार के बोध गया से पदयात्रा करते हुए यह दल बुधवार को ही भगवान बुद्ध द्वारा जल ग्रहण करने वाली कुकुत्था नदी पर रुककर जल आचमन किया। उसके बाद निरंकारी संत समागम भवन पर इस दल का जिला प्रशासन एवं स्थानीय बौद्ध भिक्षु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने इनके ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भारतीय संस्कृति व बौद्ध परंपरा में हुए स्वागत के दौरान लोगों ने कोरियाई दल पर फूलों की पंखुड़ियां व सुगंधित जल की वर्षा की।

कोरियाई दल कुशीनगर पहुंचा।
कोरियाई दल कुशीनगर पहुंचा।

विश्व शांति और मानव कल्याण की पूजा की
यात्रा के 29वें दिन बृहस्पतिवार की सुबह यह दल महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति और मानव कल्याण की पूजा की। उसके बाद मंदिर परिसर में घंटों भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का स्मरण करते हुए पूजा अर्चना की। इस दौरान कोरियाई गुरू छासुंग ने भगवान और उनके उपासक आनंद की व्याख्या कर कोरियन बौद्ध श्रद्धालुओं को बताया। यह शिष्ट मंडल बुद्ध के आए हुए मार्गों पर चलकर विस्तार से जानकारी और पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन पवित्र स्थलों की तीर्थयात्रा करते समय जो बुद्ध के जीवन का स्मरण कर रहे। उनके चिन्हों को बनाए रखते है। कोरिया गणराज्य की एकता और विश्व शांति की प्रार्थना के लिए।

दक्षिण कोरिया का 200 सदस्यीय शिष्ट मंडल।
दक्षिण कोरिया का 200 सदस्यीय शिष्ट मंडल।

कला संस्कृति का हुआ कार्यक्रम
भारतीय लोक कला संस्कृति से जुड़े अन्य कार्यक्रम दल के सामने प्रस्तुत किए गए। कलाकारों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्र होली गीतों की प्रस्तुति कर दल का स्वागत किया गया। यह दल गोपालगढ होते हुए कुशीनगर पहुंचा। जहां रामाभार स्तिथ मुकुट बंधन चैत्य की विशेष पूजा की। दल कुशीनगर में रात्रि विश्राम किया। गोपालगढ़ तिराहे पर जिला संघचालक डा. चन्द्र शेखर सिंह के नेतृत्व में पुष्प वर्षा एवं भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री परमेश्वर, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा विधायक मोहन वर्मा, जिला प्रचारक राजेश, सुरेश, देवेन्द्र, शैलेश, पयोदकांत, मुकेश त्रिपाठी,रामबचन, सत्यप्रकाश, डा. अनिल सिन्हा, गोविन्द चतुर्वेदी, डा निगम मौर्य, अनिल प्रताप राव, ओमप्रकाश जायसवाल, कृष्ण कुमार, राकेश जायसवाल, महेंद्र मणि आदि मौजूद रहे।

दक्षिण कोरिया का 200 सदस्यीय शिष्ट मंडल
दक्षिण कोरिया का 200 सदस्यीय शिष्ट मंडल