कुशीनगर में तथागत भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मन्दिर पर थाईलैंड से बौद्ध भिक्षुओं का एक दल पहुंचा। थाईलैंड से आये 170 भिक्षुओं के दल ने कुशीनगर भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर में भगवान बुद्ध का विशेष पूजन कर चीवर चढ़ाया। जिसमें बौद्ध भिक्षुओं ने भारत - थाईलैंड सम्बन्धों के मजबूती के लिए प्रार्थना किया।
थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने हर साल की तरह मार्च माह में भारत दर्शन पर आए हैं। थाई बौद्ध भिक्षुओं ने सबसे पहले बोधगया, सारनाथ, लुम्बिनी, संकिशा के बाद शुक्रवार को कुशीनगर पहुंचे। सुबह मुख्य भन्ते अचान चलान ने बताया कि मुख्य मंदिर में करुणा, दया, शांति के उपदेशक भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का धम्म पाठ के बीच बौद्ध भिक्षुओं ने दर्शन पूजन किया।
पुरातात्विक परिसर में विशेष वन्दना की। इसके बाद रामाभार स्तूप (मुकुट बन्धन चैत्य) का पूजन और परिक्रमा की। साथ ही विश्व शांति की प्रार्थना भी किया। इस अवसर पर थाई मन्दिर की माता जी श्रीफ़िदा, थाई क्लिनिक के चिकित्सकों ने भिक्षुओ को श्रद्धापूर्वक दान दिया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.